![]()
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसिसयों ने आजादी दिवस के मौके पर ISI समर्थित आतंकी समूह ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ पर बड़ा एक्शन किया है। इस दौरान 14 राज्यों में 253 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें पंजाब में 44 लोग हिरासत में लिए गए हैं। साथ ही, आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है। आरोपियों पर UAPA, BNS, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। IED, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मार्किंग वाले ग्रेनेड, पिस्टल, जिंदा कारतूस और जासूसी वाले CCTV कैमरे बरामद हुए हैं। इससे नेटवर्क के सीधे सीमा-पार संबंध की पुष्टि होती है। 14 राज्यों में एक साथ चला था ऑपरेशन स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित शाहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ 14 राज्यों में एक साथ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। इस कार्रवाई में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया। नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा FIR दर्ज और 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कार्रवाई में उत्तर प्रदेश से 62, हरियाणा से 52, दिल्ली से 51 और पंजाब से 44 लोगों को हिरासत में लिया गया। पंजाब में ऐसे चल रहा है भट्टी नेटवर्क सोशल मीडिया से संपर्क: जांच के मुताबिक, शहजाद भट्टी विदेश में बैठकर सोशल मीडिया और WhatsApp के जरिए पंजाब में अपने लोगों से संपर्क करता था। स्थानीय युवाओं का इस्तेमाल: नेटवर्क में स्थानीय युवाओं को जोड़कर उनसे रेकी, लॉजिस्टिक्स और हमलों से जुड़े काम करवाने के आरोप हैं। ग्रेनेड हमलों में नाम: जालंधर में मार्च 2025 में यूट्यूबर रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले में NIA ने भट्टी को साजिश से जोड़ते हुए आरोपी बनाया है। पंजाब में कई केस: NIA के मुताबिक, भट्टी के खिलाफ पंजाब में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आतंकवाद, आपराधिक साजिश और रंगदारी जैसे आरोप शामिल हैं। पाकिस्तान से ऑपरेट होने का आरोप: जांच एजेंसियों के मुताबिक, भट्टी पाकिस्तान में बैठकर नेटवर्क को निर्देश देता है और स्थानीय लोगों के जरिए पंजाब में अपनी गतिविधियां चलाता है।
Source link
शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन:पंजाब में 44 लोग हिरासत में लिए, पाकिस्तान मार्किंग वाले ग्रेनेड और कैमरे बरामद
