![]()
सिरसा जिले के डबवाली में भारतमाला हाईवे पर सकताखेड़ा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डबवाली के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। इनमें से एक ड्राइवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 28 साल के अनिल कुमार पुत्र सीताराम, निवासी राजगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। अनिल के छोटे भाई सुदेश कुमार ने बताया कि अनिल पठानकोट से पेप्सी लेकर राजस्थान जा रहा था। सकताखेड़ा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसके ट्रक में सीधी टक्कर मार दी। चौटाला चौकी प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दूसरे ट्रक के ड्राइवर का इलाज अभी जारी है।
Source link
डबवाली में दो ट्रकों की टक्कर, एक ड्राइवर की मौत:हनुमानगढ़ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मृतक राजस्थान का रहने वाला
