IGU मीरपुर रेवाड़ी के VC को 15 दिन का अल्टीमेटम:मांग नहीं मानी तो होगा आंदोलन; कांग्रेस में आने के बाद दिया पहला ज्ञापन




इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी में जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों को आधुनिक स्टूडियो की सुविधा की मांग को लेकर वीसी को ज्ञापन दिया। गत सप्ताह इनसो छोड़ दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले रवि मसीत की अगुवाई में एनएसयूआई के बैनर तले वीसी प्रो. असीम मिंगलानी को पहला ज्ञापन दिया। जिसमें वीसी को मांग पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। निर्धारित अवधि में मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कई बार कर चुके मांग, सुनवाई नहीं विद्यार्थियों ने बताया कि जर्नलिज्म विभाग में स्टूडियो की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से प्रैक्टिकल एवं मीडिया प्रशिक्षण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने विभाग में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टूडियो स्थापित करवाने की मांग रखी। इससे पहले भी प्रशासन को कई बार अपनी मांग रख चुके हैं। जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्टूडियो बनाना विवि प्रशासन की जिम्मेदारी एनएयूआई नेता रवि मसीत ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को स्टूडियो देना विवि प्रशासन की जिम्मेदारी है, क्योंकि यह पढ़ाई का अहम हिस्सा हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने पहले भी यह मांग रख चुके हैं। जिसके चलते विवि प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय में सुविधा नहीं मिली तो छात्रों को साथ लेकर एनएययूआई आंदोलन करेगी। जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि वह पहले भी विद्यार्थियों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। इस मौके पर रिद्धि शर्मा जया झा, शिवानी प्रिंचि, प्रिया, शुभम्, ईशांत, जयन्त, अध्या, राहुल, शिवम, हरीश, प्रिंस, कुणाल, जय इत्यादि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *