Headlines

बालाघाट में विकसित भारत संकल्प यात्रा रवाना:'सेवा संकल्प अभियान' का हुआ शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई गई शपथ




बालाघाट के कमला नेहरू महिला मंडल में 7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। सांसद भारती पारधी मुख्य अतिथि थीं। सांसद पारधी ने बताया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवाकाल पर आधारित विकास पुस्तिका बांटी गई। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। सांसद ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण में योगदान का संकल्प दिलाया। सभा में विभिन्न विभागों ने जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए। कृषि विभाग ने जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर चावल, जैविक गुड़, अलसी, सरसों, मूंगफली तेल और जैविक कीटनाशकों का प्रदर्शन व विक्रय किया। कार्यक्रम के बाद सांसद भारती पारधी ने ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया। विधानसभा प्रभारी रथ के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *