Headlines

Surguja MBBS Intern Doctors Protest


सरगुजा में MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने चाय बेचकर विरोध प्रदर्शन किया और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की। प्रदेश में MBBS इंटर्न डॉक्टरों को प्रतिमाह 15900 रुपये का स्टाइपेंड दिया जा रहा है। इंटर्न डॉक्टर्स इसे बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग को लेकर 10 दिनों

.

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के MBBS इंटर्न डॉक्टरों ने बताया कि दिनभर की कठिन ड्यूटी और ICU में भी ड्यूटी के बाद प्रतिमाह मात्र 15 हजार 900 रुपये स्टाइपेंड दिया जा रहा है। ओडिसा सहित दूसरे राज्यों में MBBS इंटर्न को 30 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जा रहा है। वर्तमान में मिलने वाली राशि बहुत कम है।

इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा-स्टाइपेंड बहुत कम, इसलिए प्रदर्शन

इंटर्न डॉक्टर्स ने कहा-स्टाइपेंड बहुत कम, इसलिए प्रदर्शन

चाय बेचकर किया प्रदर्शन, एक घंटे में बेची 600 की चाय

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर्स 1 2दिनों से धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इंटर्न डॉक्टर्स की मांगों पर अब तक सरकार ने कोई पहल नहीं की है।

सोमवार को इंटर्न डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सामने चाय बेची। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने एक घंटे में करीब 600 रुपये की चाय बेची। MBBS चायवालों की दुकान देखकर कई लोग चाय पीने के लिए पहुंच गए थे। कड़ी मेहनत के एवज में मिल रही कम राशि

इंटर्न डॉक्टर अमन कौशिक ने कहा कि हमें कड़ी ड्यूटी के बाद भी दिन में पांच सौ रुपये मिलते हैं। एक घंटे चाय बेचकर 600 रुपये कमा लिया है। हम कई घंटे ड्यूटी करते हैं। रात में वार्ड ड्यूटी करते हैं। हमें प्रतिदिन मात्र 530 रुपये मिलते हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमारे स्टाइपेंड में वृद्धि की जाए।

डा. प्रकृति टोप्पो ने कहा कि हम 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हमारी मांगों पर सरकार द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। हमारी मांग है कि हमारी स्टाइपेंड राशि का 15900 से बढ़ाकर 30 हजार किया जाए।

डा. टोप्पो ने कहा कि हम दिनभर ड्यूटी करते हैं। इमरजेंसी, ICU और नाइट ड्यूटी में 12 से 16 घंटे काम करने के बाद भी हमें 15900 रुपये ही दिया जा रहा है। पड़ोसी ओडिसा सहित अन्य राज्यों में इंटर्न का स्टाइपेंड राशि 30 हजार रुपये है। सरकार इसपर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे।

इंटर्न डॉक्टर्स ने मांगें माने जाने तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *