Headlines

कैमूर के सकरी पोस्ट-ऑफिस में पावती रसीद नहीं मिल रही:नया सॉफ्टवेयर आने के बाउ प्रिंटर खराब, उपभोक्ता बोले- 'बार- बार आने जाने में दिक्कत'




कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सकरी उप डाकघर में उपभोक्ताओं को इन दिनों रजिस्ट्री के बाद पावती (रसीद) प्राप्त करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर में नया सॉफ्टवेयर लागू होने के बाद से प्रिंटर खराब हो गया है, जिससे लोगों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की रसीदें नहीं मिल पा रही हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… उपभोक्ता ट्रैकिंग को लेकर परेशान रसीद के अभाव में उपभोक्ता अपने दस्तावेजों की सुरक्षा और ट्रैकिंग को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि बिना पावती रसीद के यह साबित करना मुश्किल हो जाता है कि उनके दस्तावेज समय पर भेजे गए हैं या नहीं। पुराना प्रिंटर कनेक्ट नहीं हो पा रहा डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि विभाग द्वारा हाल ही में एक नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है। इस नए सॉफ्टवेयर के लागू होने के बाद से पुराना प्रिंटर इससे कनेक्ट नहीं हो पा रहा है और उसने काम करना बंद कर दिया है। कर्मियों के अनुसार, विभाग की ओर से अभी तक नया संगत (कम्पैटिबल) प्रिंटर उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी तकनीकी बाधा के कारण उपभोक्ताओं को पावती नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जल्द से जल्द नया प्रिंटर उपलब्ध कराकर इस समस्या को दूर करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *