![]()
महेंद्रगढ़ में कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति को 16 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह राशि डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के निर्माण के लिए दी गई है। स्मारक समिति ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। वन, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह ने यह 16 लाख रुपए की अनुदान राशि उपायुक्त अनुपमा अंजलि, महेंद्रगढ़ के माध्यम से भेजी थी। एसडीएम योगेश सैनी ने डॉ. अंबेडकर सभा महेंद्रगढ़ की प्रधान अमन देवी जोरासिया को एसडीएम कार्यालय में यह चेक प्रदान किया। छात्रावास निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश उन्होंने समिति को नियमानुसार छात्रावास निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति, महेंद्रगढ़ के कार्यकारी सदस्यों ने इस अनुदान राशि के लिए वन, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह और स्थानीय प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपप्रधान राजबीर सिंह (पूर्व सरपंच), कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जालान, एसएलजी अमन फाउंडेशन भारत के चेयरमैन सुंदर लाल जोरासिया सहित समिति के कई अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने इस पहल के लिए धन्यवाद किया।
Source link
महेंद्रगढ़ में छात्रावास निर्माण को ₹16 लाख की सौगात:अंबेडकर सभा की प्रधान को सौंपा चेक; मंत्री राव नरवीर का जताया आभार
