Headlines

मनेन्द्रगढ़ स्थित गायकवाड़ पोल्ट्री फॉर्म पर प्रशासन सख्त:दुर्गंध व फसल नुकसान पर ग्रामीणों का विरोध, जांच कमेटी बनी, 15 दिन में सुधार के निर्देश




मनेन्द्रगढ़ के भलौर स्थित गायकवाड़ पोल्ट्री फॉर्म से निकलने वाली दुर्गंध और गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पोल्ट्री फॉर्म संचालक को 15 दिनों के भीतर दुर्गंध की समस्या दूर करने और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों की फसल को हुए नुकसान की भरपाई करने और ग्राम पंचायत का बकाया टैक्स जमा करने को भी कहा गया है। लंबे समय से बदबू से परेशान ग्रामीण भलौर सरपंच धर्मपाल सिंह और ग्रामीणों का आरोप है कि पोल्ट्री फॉर्म से निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इससे पहले भी प्रशासन के सामने शिकायत रखी थी और विरोध प्रदर्शन किया था। गंदे पानी से 4 एकड़ की फसल खराब होने का दावा गांव के किसान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पोल्ट्री फॉर्म से निकलने वाला गंदा पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे उनकी करीब 4 एकड़ जमीन में लगी फसल बर्बाद हो रही है। उनका कहना है कि सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि आसपास के दूसरे किसानों की फसल भी प्रभावित हो रही है। एसडीएम-तहसीलदार ने समझाइश देकर आंदोलन कराया स्थगित ग्रामीणों के विरोध की जानकारी मिलने पर एसडीएम लिंगराज सिदार और तहसीलदार विनीत कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और पोल्ट्री फॉर्म संचालक से बातचीत की। प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए समय-सीमा तय किए जाने के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। 15 दिन में समाधान नहीं तो फिर होगा आंदोलन प्रशासन ने पोल्ट्री फॉर्म संचालक को 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान दुर्गंध की समस्या दूर करने के साथ गंदे पानी से हो रहे नुकसान पर भी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। जरूरत पड़ने पर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *