Headlines

तारकिशोर बोले-'आत्मनिर्भरता से देश-राज्य का विकास':कटिहार में 30 करोड़ रुपये के कृषि लोन बांटे, क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन




सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार द्वारा जुगत भवन, दुर्गास्थान में कृषि क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 50 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए, जिनमें से 30 करोड़ रुपये के ऋण मौके पर ही वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इसके तहत जीविका समूहों, किसानों, ग्रामीण उद्यमियों और पीएम सूर्यघर, पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर ऋण और बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की गईं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन इस अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, कटिहार की महापौर ऊषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह और जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। तारकिशोर प्रसाद ने जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी आत्मनिर्भरता से देश और राज्य का विकास होगा। उन्होंने जीविका एवं स्वयं सहायता समूहों को ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कटिहार जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 27 शाखाओं द्वारा जीविका समूहों एवं ग्रामीण महिलाओं को प्रदान की जा रही बैंकिंग सेवाओं की सराहना की। महिला सशक्तिकरण ग्रामीण विकास का आधार महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए जीविका समूहों एवं लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ ने बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी बैंक है और भविष्य में भी सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। 14 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किए कार्यक्रम के दौरान पीएम सूर्यघर, पीएम विश्वकर्मा, पीएम एफएमई, नारी शक्ति लखपति दीदी एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के कुल 14 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जीविका समूहों की महिलाओं, किसानों एवं ग्रामीण लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, लाभार्थियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *