![]()
राजगढ़ सावन के तीसरे सोमवार को खिलचीपुर क्षेत्र में शिवभक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। पानखेड़ी, मन्नीपुरा, ब्यावरा खुर्द और बोरखेड़ा गांवों के ग्रामीण कांवड़ लेकर बिल्लेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने करीब 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा की और शाम करीब 5:30 बजे मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। 21 किमी की पैदल यात्रा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे कांवड़ यात्रा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रोहित नागर भी शामिल हुए। डीजे पर शिव भजनों की धुन के साथ श्रद्धालु उत्साह से आगे बढ़ते रहे। रास्ते भर ‘हर-हर महादेव’ और ‘भोलेनाथ’ के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ यात्रा खिलचीपुर नगर से होकर बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे यात्रियों के स्वागत के लिए खड़े रहे। अभिषेक के बाद सामूहिक भोज भी हुआ
बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने शाम को भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया। इसमें कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और अन्य ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की।
Source link
कांवड़ लेकर 21 किमी पैदल चले श्रद्धालु:राजगढ़ के बिल्लेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, सामूहिक भोज भी हुआ
