DSSSB मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
नई दिल्ली। प्राइमरी शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में हो रही देरी को लेकर बुधवार को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के कड़कड़डूमा स्थित मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद उम्मीदवार कई घंटे तक मुख
.
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक (प्राइमरी) भर्ती परीक्षा काफी पहले आयोजित हो चुकी है, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
यहां देखें फोटो…

धरने पर बैठे अभ्यर्थी।

नारेबाजी करते अभ्यर्थी।
नियुक्ति प्रक्रिया से पड़ रहा शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव
अभ्यर्थियों ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों के कई पद अभी भी रिक्त हैं, ऐसे में परिणाम जारी करने और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने में देरी का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार से हस्तक्षेप कर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा पूरी होने के बाद भी लंबे समय से परिणाम का इंतजार करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अनावश्यक देरी से न केवल उनका करियर प्रभावित हो रहा है, बल्कि नौकरी की संभावनाएं भी लगातार टल रही हैं।
अभ्यर्थियों ने डीएसएसएसबी से जल्द परिणाम घोषित कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और रिक्त शिक्षक पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग की। उनका कहना है कि समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया से ही सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी।
