![]()
बालाघाट के बैहर स्थित कुमादेही में व्यापारी तेजराम ठाकरे के घर 12 अगस्त को हुई डकैती का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। गोंदिया और बालाघाट के 8 बदमाशों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 12 अगस्त की रात हथियारबंद आरोपी पेट्रोल मांगने के बहाने व्यापारी के घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुसे थे। उन्होंने व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाया और 13.5 लाख नगद व जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। मास्टरमाइंड ने गोंदिया की गैंग से कराई डकैती पुलिस जांच में सामने आया कि डकैती की पूरी प्लानिंग बालाघाट के लामता निवासी आलोक उर्फ उकेश सिलवंशी ने बनाई थी। उसने अपने गोंदिया निवासी रिश्तेदार डैनी उर्फ किशन अजीत को व्यापारी के घर में भारी नगदी होने की खबर दी थी। डैनी ने वारदात से एक दिन पहले इलाके की रेकी की और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर डाका डाला। 8 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात और नगदी बरामद पुलिस ने गोंदिया और बालाघाट से कुल 8 आरोपियों—डैनी (35), राज लहरी (24), मयूर (23), प्रणय (21), दर्शन (21), शुभम (26), मयंक (23) और आलोक (33) को गिरफ्तार किया। इनके पास से ₹1.80 लाख नगद, ₹15 लाख के जेवरात, 3 गाड़ियां, 6 मोबाइल, पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, चाकू, तलवार और बेल्ट मिला है। आरोपी डैनी, मयंक और राज पर पहले से भी आर्म्स एक्ट और आबकारी के केस दर्ज हैं।
Source link
बालाघाट-गोंदिया से डकैती के 8 आरोपी गिरफ्तार:1.80 लाख नकद, 15 लाख के जेवर मिले, व्यापारी के घर की थी वारदात
