![]()
हिसार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए गांव लूदास निवासी संदीप उर्फ भोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पिता और बेटी पर ईंट से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और ईंट बरामद की है। थाना सदर हिसार के पीएसआई विकास ने बताया कि यह घटना 16 अगस्त 2026 को हुई थी। गांव लूदास निवासी जसवीर अपनी पत्नी और बेटी नेहा के साथ दवाई लेने हिसार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी संदीप उर्फ भोली ने उन्हें रोका और जसवीर तथा उनकी बेटी नेहा पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात में इस्तेमाल बाइक और ईंट बरामद जसवीर के बयान के आधार पर थाना सदर हिसार पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ भोली के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और ईंट बरामद की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
हिसार में पिता-बेटी पर हमला करने वाला गिरफ्तार:बाइक बरामद, रास्तें में रोककर किए थे वार, युवती की हालत गंभीर
