Headlines

प्रदेश के नए कलाकारों को निखारना होगा:सुपारस भंडारी ने कहा- प्रतिभाओं की कला को सम्मान मिलना चाहिए




राजस्थान व मारवाड़ में गायन तथा कला के क्षेत्र की छुपी हुई नई प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें अवसर देने का काम किया जाएग। इसे लेकर जोधपुर में मोटिवेशनल सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से सुपर सिंगर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय कृषि बीमा निगम के निवर्तमान अध्यक्ष सुपारस भंडारी, राज्य सभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, डॉक्टर भंसाली के सानिध्य तथा संस्था अध्यक्ष डॉ.अजय त्रिवेदी रहे। इस कार्यक्रम में नए कलाकारों और गायकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सिलेक्ट बेस्ट 15 कलाकारों को अतिथि सुपारस भंडारी,राजेंद्र गहलोत और आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय कृषि बीमा निगम के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता सुपारस भंडारी ने कहा- देश और दुनिया में उभरती प्रतिभाओं का संघर्ष सभी के सामने हैं। ऐसी प्रतिभाओं को उनकी कला के सम्मान के साथ परफॉर्म करने का अवसर मिलना चाहिए। नए कलाकारों के सम्मान व सहयोग के लिए ऐसे ही अवसर हम सबके प्रयासों से होने चाहिए। जिससे हमारे प्रदेश और मारवाड़ की प्रतिभाएं प्रगति कर सके। राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा- नए कलाकार और गायक समाज की धरोहर और भविष्य की हमारी संस्कृति के ये पोषक हैं। इसके लिए मोटिवेशनल सोसायटी की शुरुआत काबिले तारीफ है। संस्था के संयोजक डॉ. अजय त्रिवेदी ने उनकी कार्य योजना के बारे में भी कार्यक्रम में जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *