Headlines

Indore Monsoon Rain Deficit | Weather Update & Rainfall Target 2026


इंदौर में मानसून की रफ्तार अगस्त में सुस्त पड़ गई है। इस सीजन में अब तक करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई है। लेकिन, अगस्त के 17 दिन बीतने के बावजूद इस महीने में सिर्फ करीब 2 इंच पानी ही गिरा है। ऐसे में अब मानसून के बचे करीब 44 दिनों में 20 इंच से ज्यादा

.

इंदौर की सामान्य मौसमी बारिश करीब 38 इंच मानी जाती है, लेकिन इस बार शहर की जरूरत कम से कम 40 इंच बारिश की है। खास बात यह है कि अगस्त और सितंबर को इंदौर में मानसून के लिहाज से सबसे पानीदार महीने माना जाता है। सामान्य तौर पर सीजन की करीब आधी बारिश इन्हीं दो महीनों में पूरी होती है। इसके बावजूद अगस्त में अब तक बारिश का आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया है।

बादल आते हैं, लेकिन तेज बारिश नहीं

इस बार अगस्त में मौसम का पैटर्न भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है। आसमान में बादल छा रहे हैं और कई इलाकों में रिमझिम बारिश या बूंदाबांदी हो रही है, लेकिन तेज बारिश का दौर नहीं बन पा रहा।

खास बात यह है कि इंदौर के आसपास के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है, जबकि शहर में बादल आने के बाद भी बारिश सीमित रह जा रही है। इससे शहर के सीजनल बारिश के आंकड़े में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो पा रही।

44 दिन में 21 इंच से ज्यादा बारिश की जरूरत

मानसून सीजन के करीब 44 दिन अभी बाकी हैं। इस दौरान शहर को सामान्य बारिश का आंकड़ा पार करने के लिए 21 इंच से ज्यादा पानी चाहिए। यानी आने वाले दिनों में यदि अच्छी बारिश नहीं हुई तो बारिश का औसत आंकड़ा हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

अगस्त और सितंबर में होने वाली बारिश इस लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही दो महीने शहर के मानसूनी आंकड़े को तेजी से बढ़ाते हैं।

अगस्त में 28 इंच बारिश का भी रिकॉर्ड

इंदौर में अगस्त महीने में बारिश के कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 1944 में अगस्त में करीब 28 इंच बारिश हुई थी। वहीं 24 घंटे में अगस्त की सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 22 अगस्त 2020 का है। उस दिन करीब 10.5 इंच पानी बरसा था।

पिछले 10 साल में भी दो बार अगस्त में 17 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

अगस्त में औसतन 10-11 इंच बारिश

इंदौर में अगस्त महीने में सामान्य तौर पर 10 से 11 इंच बारिश होती है। इस दौरान औसतन 12 से 13 दिन बारिश होती है। इस लिहाज से इस साल अगस्त के 17 दिन गुजरने के बाद भी करीब 2 इंच बारिश होना सामान्य आंकड़े से काफी कम है।

अब सितंबर पर भी टिकी उम्मीद

अगस्त में बारिश की कमी के बाद अब सितंबर पर भी उम्मीद टिकी है। आने वाले दिनों में यदि तेज बारिश के दौर बनते हैं तो बारिश के आंकड़े में तेजी से सुधार हो सकता है। फिलहाल मानसून के बादल शहर में दस्तक तो दे रहे हैं, लेकिन जोरदार बारिश का इंतजार बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *