Headlines

ग्वालियर में आज कई इलाकों में बिजली बंद:निर्माण और मेंटेनेंस के कारण चार घंटे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति




मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्वालियर शहर में मंगलवार को अति-आवश्यक निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। इसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी के नगर संभागों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर कई कॉलोनियों और बाजार क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। लक्ष्मीगंज उपकेंद्र के हनुमान चौराहा फीडर पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। इससे हनुमान चौराहा, त्रिवेदी नर्सिंग होम, जीवाजी गंज, नागदेव गली, एमपी रोड और सूबे की पायगा सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। नगर संभाग पूर्व के अंतर्गत 11 केवी चंबल कॉलोनी फीडर पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे चंबल कॉलोनी, गायत्री विहार, न्यू दर्पण कॉलोनी और कृष्णा विहार क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित होगी। इसी संभाग के 11 केवी शिव नगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इससे शिव नगर, मेन रोड, कुम्हपुरा, जगजीवन नगर, 60 फुटा रोड और गन्ना कोठार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। दक्षिण संभाग में 11 केवी लाला का बाजार फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे लाला का बाजार, बंजारा सराय का नाला, कुम्हारों का मोहल्ला, अशोक स्तंभ, संगाजी कटोरा और आंते कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसी तरह, दक्षिण संभाग के वर्कशॉप फीडर से डोलीबुआ का पुल, बाई साहब की परेड, पाटनकर का बाड़ा और लोहामंडी क्षेत्र में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग उत्तर के 11 केवी आनंद नगर-बी ब्लॉक फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान आनंद नगर ए ब्लॉक, बी ब्लॉक और आनंद नगर चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आवश्यकता के अनुसार शटडाउन का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *