![]()
आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में सगे भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों को सदर अस्पताल, जबकि 2 घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पेट्रोल पंप के पास की है। घायलों में एक बाइक पर सवार मोहनपुर कर्जा गांव निवासी रंभु पासवान के पुत्र विशाल कुमार(18), 15 वर्षीया पुत्री लक्ष्मी कुमारी, उसी गांव के निवासी रामजीवन पासवान की पुत्री खुशी कुमारी(15) और दूसरे बाइक सवार दो अन्य लोग शामिल हैं। घर से मंदिर जाने के लिए निकले थे रंभु पासवान ने बताया कि मेरा बेटा अपनी बहन लक्ष्मी कुमारी और चचेरी बहन खुशी कुमारी के साथ बखोरापुर मंदिर जा रहा था। रास्ते में दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। तीन लोगों को सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है।
Source link
भोजपुर- 2 बाइकों की आपस में टक्कर:हादसे में भाई-बहन समेत 5 लोग घायल, पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे
