![]()
राज्य सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले किए हैं। बाड़मेर जिले में भी बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। बाड़मेर SDM यशार्थ शेखर का जैसलमेर और शिव SDM यक्ष चौधरी का अलवर जिला CEO के पद पर तबादला किया गया है। अब बाड़मेर SDM पद पर RAS भवानीसिंह और शिव SDM के पद पर वीरमाराम को लगाया गया है। बाड़मेर में 4 RAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग देर रात जारी हुई RAS तबादला सूची के अनुसार बाड़मेर SDM पद पर IAS यशार्थ शेखर की जगह RAS भवानीसिंह, जबकि शिव SDM पद पर IAS यक्ष चौधरी की जगह वीरमाराम को लगाया गया है। इसके अलावा चौहटन SDM पद पर अनिल कुमार और रामसर SDM पद पर सुखाराम पिंडेल की पोस्टिंग की गई है। इस तरह जिले में कुल 4 RAS अधिकारी नए आए हैं। इनमें भवानीसिंह को बाड़मेर, वीरमाराम को शिव, अनिल कुमार को चौहटन और सुखाराम पिंडेल को रामसर SDM बनाया गया है। 2 IAS और 2 RAS अफसर दूसरे जिलों में गए बाड़मेर जिले में उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत IAS यशार्थ शेखर और यक्ष चौधरी का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है। यशार्थ शेखर को जैसलमेर और यक्ष चौधरी को अलवर जिला CEO लगाया गया है। वहीं रामसर SDM पद पर हाल ही में लगाए गए RAS नीरज मिश्रा और चौहटन SDM रणछोड़लाल का भी तबादला कर दिया गया है। दोनों की पोस्टिंग कुछ ही दिन पहले हुई थी। नीरज मिश्रा को दूसरे जिले में और रणछोड़लाल को भी नई जगह भेजा गया है। निकाय चुनाव की आचार संहिता से पहले तबादले दरअसल, निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य सरकार ने IAS और RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। एक ही जगह पर तीन साल या इससे ज्यादा समय से पदस्थ अधिकारियों को हटाने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए थे। इससे पहले पिछले सप्ताह भी RAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस फेरबदल में बाड़मेर जिले से 2 IAS और 2 RAS अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि उनकी जगह 4 RAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
Source link
बाड़मेर में 4 नए RAS अफसर:भवानीसिंह को बाड़मेर, वीरमाराम को शिव की कमान; निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल
