![]()
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक युवक को कमरे पर बुलाकर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर रुपए वसूली की गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे 12,800 रुपए लिए। इसके बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया फिर और रुपए मांगने लगे। मूलरूप से गोंडा के चुरिहारपुर, सुरवर खुर्द निवासी युवक (24) मौजूदा समय में मटियारी क्षेत्र स्थित बीसीसी ग्रीन अपार्टमेंट्स में रहता है। वह तिवारीगंज स्थित निजी कॉलेज में काम करता है। पीड़ित ने बताया उसकी 2024 में ऑनलाइन कुणाल तिवारी से पहचान हुई थी। फिर युवक की जॉब लखनऊ से बाहर लग तो वह चला गया। करीब दो साल तक दोनों की बातचीत नहीं हुई। नौकरी के सिलसिले में लखनऊ लौटने के बाद 14 अगस्त को मैसेज के जरिए दोनों की बातचीत हुई। पीड़ित के मुताबिक कुणाल ने उसे मटियारी स्थित अपने कमरे पर मिलने बुलाया। शाम करीब 5 बजे वह वहां पहुंचा। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी दो युवक अचानक कमरे में आ गए। दोनों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उस पर गलत काम करने का आरोप लगाते हुए जबरन वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिचितों को भेजने की धमकी देकर रुपए मांगे। दोस्तों से मांगकर पैसे दिए डर के कारण पीड़ित ने दोस्तों से ऑनलाइन रुपए मंगवाकर आरोपियों को करीब 12,800 रुपए दिए। रुपए लेने के बाद भी आरोपियों ने वीडियो डिलीट नहीं किया। उन्होंने 24 अगस्त को 14 हजार रुपए और लाने को कहा। साथ ही किसी को घटना बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे अंधेरे में शिवपुरी चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में उसे जानकारी हुई कि कमरे में आए दोनों युवक कुणाल के परिचित हैं। पीड़ित ने शिकायत में अनूप सिंह और हर्ष के नाम बताए हैं।
मामले में चिनहट इंस्पेक्टर का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए उपलब्ध साक्ष्यों और वीडियो/ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी खंगाली जा रही है।
Source link
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक से वसूली:सोशल मीडिया पर दोस्ती कर कमरे पर बुलाया, गलत काम करने का आरोप लवाकर वीडियो बनाया
