![]()
गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पटौदी में एक सरकारी विभाग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत एक दिव्यांग (ब्लाइंड) युवती के साथ दोस्ती का झांसा देकर न केवल बार-बार रेप किया गया, बल्कि धोखे से उसके बैंक खाते से ₹1.5 लाख भी निकाल लिए गए। आरोपी ने पीड़िता को पैसे वापस लौटाने के बहाने दोबारा बुलाकर फिर से अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने घर पर बताने और पैसे मांगने पर युवती का नाम लिखकर सुसाइड करने की भी धमकी दी। पीड़िता ने पटौदी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिफ्ट देने से शुरू हुई थी जान-पहचान पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी दफ्तर में अकाउंटेंट है। वह आंखों से देख नहीं सकती है। कुछ समय पहले दिल्ली से आते समय एक युवक ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी थी। उसकी लाचारी का फायदा उठाकर युवक ने धीरे-धीरे उससे बातचीत बढ़ानी शुरू कर दी। आरोपी ने खुद को एक मददगार इंसान के रूप में पेश किया, जिससे युवती उस पर भरोसा करने लगी। इस तरह दोनों के बीच जान-पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। रेस्टोरेंट से होटल रूम तक का सफर आरोपी युवक पीड़िता को अपनी बातों के जाल में फंसाकर पहले कई बार बाहर रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गया। यहां उसने प्यार का ऑफर भी रखा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। युवती को लगा कि वह एक अच्छे दोस्त के साथ है। लेकिन आरोपी के मन में कोई और ही साजिश चल रही थी। एक दिन वह युवती को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां उसने युवती की दिव्यांगता का गलत फायदा उठाते हुए उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती की और उसके साथ रेप किया। धोखे से एटीएम निकाला, खाते से उड़ाए ₹1.5 लाख आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने युवती के अंधेपन का फायदा उठाकर चुपके से उसका एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद उसने पीड़िता को बिना बताए उसके बैंक खाते से ₹1.5 लाख की मोटी रकम निकाल ली। पैसे वापस देने के नाम पर दोबारा बुलाया और किया रेप जब पीड़िता ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने एक नई साजिश रची। आरोपी ने पैसे लौटाने का वादा किया और युवती को मिलने के लिए दोबारा एक होटल में बुलाया। पीड़ित युवती अपने पैसे वापस पाने की उम्मीद में वहां पहुंची। लेकिन आरोपी ने पैसे देने के बजाय वहां फिर से उसके साथ रेप किया। आरोपी द्वारा सुसाइड की धमकी बार-बार हो रहे शोषण और धोखाधड़ी से तंग आकर जब युवती ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए उसका नाम लिखकर सुसाइड करने की बात कही। ताकि वह पुलिस के पास न जा सके। इस मानसिक दबाव के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और न्याय के लिए आवाज उठाई। पुलिस जांच कर रही पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता और पीड़िता की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत पटौदी थाने में एफआईआर दर्ज की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Source link
गुरुग्राम में सरकारी विभाग में कार्यरत ब्लाइंड अकाउंटेंट से रेप:लिफ्ट देकर की दोस्ती, कई बार होटल ले गया, एटीएम लेकर सैलरी अकाउंट से डेढ़ लाख निकाले
