![]()
कासगंज शहर में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने अपने 14 वर्षीय नाती को घर के एक कमरे में कथित तौर पर बंधक बना लिया। यह घटना मंगलवार सुबह राजपूत डेंटल वाली गली में हुई। 67 वर्षीय बाबूराम पुत्र भगवंत सिंह सुबह करीब सात बजे से अपने नाती दिग्विजय राजपूत के साथ कमरे में बंद हैं। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंचे। सुबह 10 बजे से पुलिसकर्मी घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बाबूराम दरवाजा खोलने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने की धमकी भी दी है। बेटा जयपुर में करता है नौकरी बाबूराम करीब सात वर्ष पूर्व मथुरा जिले से पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी का निधन वर्ष 2021 में बीमारी के कारण हो गया था। उनका बेटा अविनाश राजपूत जयपुर में रहता है और वहीं काम करता है। अविनाश को एक पड़ोसी से जानकारी मिली थी कि उसके पिता बाबूराम कथित तौर पर नाती दिग्विजय की पिटाई करते हैं। यह जानने के बाद अविनाश अपने बेटे को लेने कासगंज पहुंचा, जहां उसे पता चला कि उसके पिता और बेटे कमरे में बंद हैं। पुलिस कर रही निगरानी परिजनों के अनुसार, दिग्विजय राजपूत फर्रुखाबाद स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। लगभग एक महीने पहले बाबूराम कथित तौर पर दिग्विजय को उसके माता-पिता को सूचित किए बिना अपने साथ कासगंज ले आए थे और तब से वह उनके साथ रह रहा था। मामले की वास्तविक स्थिति और कमरे में बंद होने के कारणों को लेकर परिजन जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस लगातार बुजुर्ग से दरवाजा खोलने की अपील कर रही है।
Source link
रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने नाती को बनाया बंधक:कासगंज में घर खुलवाने का प्रयास जारी, लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की धमकी दी
