![]()
किन्नौर भाजपा ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल जनसेवा से राष्ट्र सेवा पूरे होने के उपलक्ष्य में था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष हकीम नेगी सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। स्थानीय निवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और नृत्य के साथ अपनी सांस्कृतिक परंपरा का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। किन्नौर भाजपा प्रभारी अजय राणा ने बताया कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ पूरे हिमाचल में आयोजित हो रही है। अजय राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती इलाकों के प्रति देश का दृष्टिकोण बदला है। अब सीमांत गांवों को देश का ‘प्रथम गांव’ माना जाता है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किन्नौर के 75 गांवों में 98 विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा को बूथ स्तर तक पहुंचाएंगे।
Source link
किन्नौर में विकसित भारत संकल्प सभा:भाजपा नेताओं ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली, लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुति
