Headlines

नपा कर्मचारियों ने निकाली मंत्री के पुतले की शव यात्रा:रोहतक में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पुतले को पहनाई जूतों की माला




रोहतक में मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पुतले की शव यात्रा निकाली। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोनीपत स्टैंड पर मंत्री का पुतला फूंका और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। नपा सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य प्रदर्शन से पहले नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री विपुल गोयल के पुतले की अर्थी बनाई और जूतों की माला पहनाकर नारेबाजी की। साथ ही पुतले की शव यात्रा निकालते हुए सोनीपत स्टेंड पर पुतला फूंका और नारेबाजी की। लोगों को परेशान करना मकसद नहीं, सरकार के खिलाफ रोष
नपा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभू टांक ने बताया कि उनका मकसद जनता को परेशान करना नहीं है, बल्कि सरकार के खिलाफ रोष जताना है। पिछले कई दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही। कर्मचारियों की ये हैं मांगे
नगर पालिका कर्मचारियों की कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, सफाई कर्मचारियों के खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, फायर विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं पक्की नौकरी, फायर विभाग के अनुबंधित ड्राइवरों एवं फायरमैनों को पक्का करने व वर्दी भत्ता सहित 17 मांग है। सरकार अपने वादों से मुकर रही
जिला प्रधान शंभू टांक ने कहा कि सरकार ने 13 मई को 17 सूत्रीय मांगों को मान लिया था, लेकिन उन्हें लागू नहीं कर रही। मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए कर्मचारी हड़ताल कर रहे है, लेकिन सरकार ने अब तक बातचीत नहीं की है। शंभू टांक ने आमजन से सरकार के खिलाफ लड़ाई में कर्मचारियों का साथ देने का आह्वान किया, ताकि कर्मचारियों की मांग पूरी हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *