![]()
कैमूर में दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल एक गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, लगभग 25 लीटर पेट्रोल और एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने दुर्गावती थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। रेड के दौरान 5 क्रिमिनल गिरफ्तार इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 17 अगस्त को ग्राम कृपालपुर स्थित मुर्गी फार्म के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अली शेर कुरैशी, आरिफ कुरैशी, अरमान कुरैशी (तीनों ग्राम डुमरी), अरुण यादव (ग्राम कृपालपुर) तथा अंकित कुमार (ग्राम महुआरी) के रूप में हुई है। अलग-अलग धाराओं के तहत FIR ये सभी दुर्गावती थाना क्षेत्र, कैमूर के निवासी हैं। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 16 अगस्त की शाम कृपालपुर मुर्गी फार्म में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसी रात करीब 1:30 बजे उन्होंने रामगढ़ थाना क्षेत्र के राहाडी गांव में एक किराना दुकान में भी चोरी की थी। इस संबंध में दुर्गावती और रामगढ़ थानों में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य संपर्कों की गहन जांच कर रही है।
Source link
कैमूर पुलिस ने 5 चोर पकड़े, चोरी का सामान बरामद:3 बाइक, 25 लीटर पेट्रोल, तराजू मिला; 2 चोरी का खुलासा
