![]()
सागर के ग्राम किशनपुरा की छात्राएं मंगलवार को परिजनों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। ज्ञापन सौंपकर उन्होंने हाईवे से गांव को जोड़ने वाले रास्ते को खुलवाने और बसों का आवागमन शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि रास्ता टोल वालों ने खोद दिया है। जिस कारण बसें गांव में नहीं आ पा रही हैं। बसों का इंतजार करने सड़क पर खड़े होते हैं तो रोड से गुजरने वाले असामाजिक तत्व कमेंट कसते हैं। बिना सूचना के रास्ता बंद किया जाता है
उन्होंने आवेदन में कहा कि हमारे गांव से होकर पुराना सागर-बीना मार्ग- 26(A) निकलता है जो आगे मूगरा सड़क मार्ग के माध्यम से भोपाल से जुड़ता है। यह रास्ता हमारे ग्राम सहित आसपास के ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर स्थित किशनपुरा टोल प्लाजा के लोगों ने बिना किसी पूर्व सूचना के और मनमाने तरीके से कभी भीआम रास्ते को बंद कर दिया जाता है। बसें गांव तक नहीं आ पाती
रास्ता बंद होने के कारण ग्रामवासियों को सागर, खुरई, बीना सहित अन्य स्थानों पर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही ग्राम में संचालित बसें और अन्य यात्री वाहन भी ग्राम तक नहीं पहुंच पाते हैं। नरयावली और जरूआखेड़ा जाने वाले विद्यार्थी परेशान विशेष रूप से जरूआखेड़ा और नरयावली जाने वाले छात्र-छात्राओं को बायपास टोल प्लाजा पर जाकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। सड़क पर छात्राओं पर असामाजिक तत्व कमेंट करते हैं। उन्होंने उक्त मार्ग खुलवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
Source link
गांव का रास्ता खुलवाने कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राएं:बोलीं-टोल वालों ने रास्ता खुदवाया, बस नहीं आ रही, रास्ते में लड़के करते हैं कमेंट
