![]()
हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाने में 26 वर्षीय कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई गई। उनका शव थाने में कमरे के बाहर पड़ा मिला। साथियों ने तुरंत उन्हें उठाकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना परिवार को दी गई तो वे भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिवार के मुताबिक, कांस्टेबल की तीन साल पहले ही यह सरकारी नौकरी लगी थी। रिश्ता भी कर दिया गया था। फरवरी में शादी होनी तय थी, जिसके लिए घर में शॉपिंग और अन्य तैयारियां चल रही थीं। पिता की मौत के बाद कांस्टेबल ही परिवार को इकलौता कमाने वाला था। काफी समय से वह अपने नाना के पास रहता था। नाना ने बताया कि कल रात आठ परिवार की बात हुई थी। सब ठीक ठाक बतायचा था। अब पुलिस वाले हमसे कह रहे हैं कि मौत हार्टअटैक से हुई है। उधर, शाम को कांस्टेबल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… नाना बोले- एक दिन पहले ही थाने में आया मांडी खेड़ा अस्पताल पहुंचे शेरपुर हरियाणा निवासी अंकित के नाना ने बताया कि चापरी रेलवे स्टेशन के पास उनका घर है। अंकित उसका दोहता (बेटी का पुत्र) लगता था। वह काफी समय से हमारे पास ही रह रहा था। उसने बताया कि सोमवार शाम ही वह बिछोर थाने आया था और ऑन-ड्यूटी था। नाना ने बताया कि उनकी कल रात करीब 8:00 बजे भी उससे फोन पर बात हुई थी, तब सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन रात के बाद क्या कहानी हुई, हमें कुछ नहीं पता। सुबह हमें खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है। यह सुनते ही हम तुरंत गांव से सीधे अस्पताल पहुंचे हैं। हमें हादसे के सटीक समय की पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन घटना थाने के अंदर ही हुई है। घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां जानकारी अनुसार, अंकित करीब तीन साल पहले ही हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां अपने दूसरे बेटे के साथ झज्जर के गुढ़ा गांव में रह रही है। अंकित उसके नाना के घर गुरुग्राम जिले के शेरपुर हरियाणा में रह रहा था। अभी कुछ ही दिन पहले उनका तबादला बिछोर थाने में हुआ था। परिवार में इस बात की सबसे बड़ी खुशी थी कि आने वाली फरवरी 2027 में अंकित की शादी तय की जा चुकी थी। घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थी। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिली तो परिवार हैरान रह गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज बिछोर थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर सुखबीर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अंकित की मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने अपने एक होनहार साथी को खो दिया है। मौत की प्रारंभिक वजह हार्ट अटैक ही लग रही है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल अंकित कुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव गुढ़ा में पुलिस टीम की मौजूदगी में किया गया।
Source link
हरियाणा-थाने में ऑन ड्यूटी कांस्टेबल की मौत:3 साल पहले जॉब लगी, पिता की हो चुकी मौत; घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
