Headlines

ब्रह्माकुमारी बहनों ने छेड़ा नशे के खिलाफ महाअभियान:युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया; 100 मेधावी छात्राओं को दी स्कॉलरशिप




स्वर्गीय सरला झंवर स्मृति संस्थान की ओर से ब्रह्माकुमारी बहनों के सहयोग से नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन एपेक्स हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे को परिवार, समाज और युवा पीढ़ी के लिए घातक बताते हुए लोगों को इससे दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा- नशा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पारिवारिक रिश्तों और युवाओं के भविष्य को भी बर्बाद करता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। 100 मेधावी छात्राओं का सम्मान सरला झंवर की 7वीं स्मृति दिवस के अवसर पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में 100 मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर संस्थान और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। राखी प्रतियोगिता में बच्चियों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम के दौरान राखी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें बच्चियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। संस्थान सचिव कुंजू झंवर ने बताया- सरला झंवर को बालिका शिक्षा से विशेष लगाव था। इसी प्रेरणा से हर वर्ष मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम सचिव शिव शंकर ओझा ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की ओर से नियमित रूप से ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *