![]()
जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। यह मार्च जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू हुआ। यह नगर परिषद चौराहा होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पहुंचा। कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगा रहे थे। अंबेडकर सर्किल पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रगान किया। इस कार्यक्रम में शीशपाल बिश्नोई, वल्लभ लखेश्री, सतीश बिश्नोई, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रामलाल बिश्नोई, नटवरलाल पवार, अशोक व्यास, जितेंद्र सिंह, अमन सिंह, उम्मेद सिंह, मौलवी कासिम, भोलाराम और हैदर अली मेहर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की:'वोट बचाओ, देश बचाओ' नारे के साथ पैदल मार्च निकाला, राष्ट्रगान भी किया
