Headlines

सीवान-2 युवकों को गोली मारने में दो अरेस्ट:पिस्टल-जिंदा गोली भी मिली,पुराने विवाद में हुई थी फायरिंग




सीवान के रघुनाथपुर में दो युवकों को गोली मारने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। एसपी भारत सोनी के निर्देश पर सदर-2 एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित अरमान अंसारी और एहतराम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की है। पुराने विवाद में बनाया था निशाना असांव थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि गोलीकांड की वजह पुराना आपसी विवाद सामने आया है। घायल राहुल कुमार पांडेय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की। बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त रोका, फिर बरसाईं गोलियां पुलिस के अनुसार राहुल कुमार पांडेय अपने दोस्त सिद्धार्थ वर्मा के साथ रघुनाथपुर बाजार में बर्थडे पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया और फायरिंग कर दी। गोली राहुल के सीने में लगी, जबकि बचाव के दौरान सिद्धार्थ की कलाई में गोली लगी। डिजिटल साक्ष्यों से आरोपितों तक पहुंची पुलिस घटना के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। राहुल के बयान और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने आरोपितों की पहचान की। पिस्टल और जिंदा गोली बरामद जांच के बाद पुलिस ने नामजद अरमान अंसारी और एहतराम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस अब हथियार की जांच समेत मामले में अन्य साक्ष्य जुटा रही है। तीसरे आरोपित की तलाश में छापेमारी एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोलीकांड का खुलासा किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *