![]()
आगामी दिनों में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले राजस्थान में तबादलों का दौर तेज हो गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को बदला जा रहा है। पिछले करीब एक सप्ताह में अलग-अलग विभागों में करीब 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जयपुर कमिश्नरेट में 33 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए। जयपुर में आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में लंबे समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है। ज्यादातर थानाधिकारियों के थाना क्षेत्र बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन, अपराध शाखा, सीएसटी और आयुक्तालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जारी की 33 इंस्पेक्टरों की सूची पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मंगलवार को तबादला सूची जारी की। सूची में 33 पुलिस इंस्पेक्टरों के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। दो थानाधिकारी लाइन हाजिर तबादला सूची में खोह नागोरियान थानाधिकारी प्रकाश राम विश्नोई और सदर थानाधिकारी बृजमोहन कविया को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है। प्रकाश राम विश्नोई इससे पहले लालकोठी थाने में पदस्थ थे। खोह नागोरियान में पटाखा अग्निकांड के बाद उन्हें वहां थानाधिकारी लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 150 से अधिक अवैध गोदामों और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की थी। हालांकि कुछ संगठनों के विरोध और प्रदर्शन के बाद उनका तबादला कर दिया गया। वहीं सदर थानाधिकारी बृजमोहन कविया को सेशन कोर्ट के एक वकील के साथ कथित अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले के बाद लाइन हाजिर किया गया है। जानिए जयपुर कमिश्नरेट में किस थानाधिकारी का कहां हुआ तबादला राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी 12 निरीक्षक बदले जयपुर कमिश्नरेट की सूची के अलावा राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी प्रशासनिक आधार और स्वयं की प्रार्थना पर 12 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से 18 अगस्त को आदेश जारी किए गए। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी हैं। इनमें सन्तरा मीणा को जयपुर आयुक्तालय से SOG जयपुर, अन्जू कुमारी को कोटा रेंज, प्रेम कुमार शर्मा को उदयपुर रेंज और ओमवीर सिंह को अजमेर रेंज भेजा गया है। वहीं अनिल कुमार टेलर को कोटा रेंज से जयपुर आयुक्तालय में लगाया गया है। अन्य तबादले देवेन्द्र कुमार — SOG जयपुर से जयपुर आयुक्तालय राजेन्द्र सिंह — अजमेर रेंज से जयपुर रेंज माधोसिंह — ANTF जयपुर से जयपुर रेंज भीमसैन कौशिक — उदयपुर रेंज से SOG जयपुर मानवेन्द्र सिंह — अजमेर रेंज से CID-CB विनोद सामरिया — कोटा रेंज से भरतपुर रेंज सुनिता चौधरी — ATS/SOG से ADGP कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यालय पुराने तबादला आदेश भी निरस्त पुलिस मुख्यालय ने जून और जुलाई 2026 में जारी कुछ पुराने तबादला आदेशों में शामिल पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण भी निरस्त किए हैं। ACB या 16 CCA कार्रवाई वाले निरीक्षकों को फील्ड पोस्टिंग नहीं आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन पुलिस निरीक्षकों के खिलाफ ACB प्रकरण या 16 CCA के तहत कार्रवाई विचाराधीन अथवा प्रस्तावित है, उन्हें फील्ड में पदस्थापित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों की सूचना पुलिस मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
निकाय चुनाव से पहले जयपुर में 33 थानाधिकारी बदले:राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने भी 12 निरीक्षकों को किया इधर-उधर, वकीलों के विरोध के चलते सदर थानाधिकारी लाइन हाजिर
