Headlines

रायपुर में सराफा कारोबारी से 3.90 लाख की ठगी:सोना गिरवी रखकर महिला सहित तीन आरोपियों ने लिए पैसे, व्हाट्सऐप ग्रुप का मैसेज पढ़कर जांच करवाने पर निकला नकली




रायपुर के बीरगांव में नकली सोने के जेवरात असली बताकर सराफा कारोबारी से 3.90 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। महिला समेत तीन लोगों ने अलग-अलग तारीखों में रिंग और कंगन गिरवी रखकर रकम ली। 5 अक्टूबर को सराफा कारोबारियों के वाट्सऐप ग्रुप में नकली सोना गिरवी रखने वाले लोगों को लेकर मैसेज आया। इसके बाद कारोबारी ने अपने पास गिरवी रखे जेवरों की जांच कराई तो सभी नकली निकले। मामले में उरला थाने में शिकायत की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित कारोबारी का नाम वैभवन सोनी और आरोपियों का नाम मनीष देवांगन, दामिनी और राजेश अग्रवाल बताया जा हा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शैलेन्द्र नगर निवासी वैभव सोनी की बीरगांव मेन रोड पर वैभव ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शिकायत के मुताबिक 16 अगस्त को मनीष देवांगन दुकान पर आया था। उसने 4.080 ग्राम वजन की एक जेंट्स रिंग गिरवी रखी और इसके बदले 40 हजार रुपए लिए। अगले दिन 17 अगस्त को उसने 19.860 ग्राम वजन के चार कंगन गिरवी रखे। इनकी एवज में कारोबारी से 1.90 लाख रुपए लिए गए। इसके बाद 1 सितंबर को दामिनी और राजेश अग्रवाल दुकान पहुंचे। दामिनी ने 17.820 ग्राम वजन के दो कंगन गिरवी रखे और इसके बदले 1.60 लाख रुपए लिए। इस तरह आरोपियों ने कुल 3.90 लाख रुपए हासिल किए। सराफा ग्रुप के मैसेज से खुला मामला वैभव सोनी के मुताबिक 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सराफा वाट्सऐप ग्रुप में मैसेज आया कि कुछ लोग नकली सोने के जेवर गिरवी रखने के लिए घूम रहे हैं। इस जानकारी के बाद उन्हें अपने यहां गिरवी रखे जेवरों पर संदेह हुआ। उन्होंने मनीष की रिंग और चार कंगन तथा दामिनी के दो कंगन रायपुर सदर बाजार स्थित विजय टंच में जांच के लिए भेजे। जांच में सभी जेवर नकली पाए गए। इसके बाद कारोबारी ने उरला थाने पहुंचकर मनीष देवांगन, दामिनी और राजेश अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *