Headlines

एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर गांव पहुंची इशिका:बापोड़ा में फूलों की बारिश, बोलीं- अब ओलिंपिक में गोल्ड का लक्ष्य




जापान में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी इशिका सम्भरवाल बुधवार को अपने पैतृक गांव बापोड़ा पहुंची। जहां पर उनका खेल ग्राउंड में स्वागत किया गया और उनके स्वागत में खिलाड़ियों व ग्रामीणों ने फूल बरसाएं। पुष्पवर्षा के बीच अपना स्वागत देखकर इशिका सम्भरवाल बोली कि इस तरह के सम्मान समारोह से हौंसला बढ़ता है। अब उनका लक्ष्य ओलिंपिक है। जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करेंगी। गांव बापोड़ा पहुंची इशिका सम्भरवाल ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं इस गांव की बेटी हूं। इतने लोगों को यहां और हॉकी के लिए प्रेम देखकर यह लग रहा है कि हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है। यहां के बच्चे काफी होनहार हैं जो मेरे से भी आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी बेटियों व प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को कहना चाहूंगी कि कड़ी मेहनत करते रहें और उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। ‘गांव में मिले सम्मान काफी खुश हूं’ इशिका ने कहा कि गांव में जो सम्मान किया गया है, उससे काफी खुश हूं। ऐसे ही हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए हमें सभी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा पिता से मिली। जो उनके हॉकी कोच भी रहे हैं। शुरूआत से ही उनके साथ प्रैक्टिस की है और पिछले करीब 8 वर्षों से हॉकी खेल रही हैं। सम्मान समारोह से मिलता है मोटिवेशन इशिका सम्भरवाल ने कहा कि ने कहा कि बिना परिवार के सहयोग के कोई भी बच्चा आगे तक नहीं जा सकता है। इसलिए मैं अपने मेडल अपने परिवार और कोच को समर्पित करना चाहूंगी। ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन हो चुकी है। इससे पहले एशियन चैंपियनशिप ट्राफी है। उसकी तैयारी में बैंगलोर प्रैक्टिस करेंगे। ओलिंपिक सभी प्लेयर का सपना होता है, हम उसमें क्वालीफाई कर चुके हैं। अब हमें अपनी ही टीम पर फोकस करना है। इस तरह के सम्मान समारोह से बहुत ज्यादा मोटिवेशन मिलता है। साथ ही जिम्मेवारी भी होती है कि इतने लोगों को हमसे उम्मीद है। इसलिए और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *