Headlines

जिस ATM में कैश नहीं,उसे लूटने आए लुटेरे:साइड से काटा लेकिन लूट नहीं पाए,फर्जी नंबरों की गाड़ी में आए थे चार लुटेरे




सीकर के फतेहपुर में रात को एटीएम लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जिस एटीएम मशीन में रुपए नहीं थे उसे लूटने के लिए चार लुटेरे फर्जी नंबरों की गाड़ी लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने साइड से एटीएम को गैस कटर की मदद से काट भी लिया लेकिन एटीएम के आसपास लोगों के आने-जाने की वजह से लुटेरे वारदात में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद गाड़ी लेकर चूरू की तरफ फरार हो गए। एक युवक ने 8 से 10 किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा भी किया लेकिन लुटेरे फरार हो गए। फतेहपुर कोतवाली थाना SHO महेंद्र कुमार मीणा के अनुसार घटना रात को 2 बजे से 2:30 के बीच चुंगी नाका सरदारपुरा स्टैंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम की है। यहां पर एक ब्रेजा गाड़ी में 4 नकाबपोश लुटेरे आए। जिन्होंने वहां पर लूट करने के लिए साइड से गैस कटर के जरिए एटीएम को काट लिया। लेकिन इसी दौरान आबिद नाम का एक युवक वहां से गुजर रहा था। जिसने एटीएम के अंदर कुछ लोगों को देख लिया। इसके बाद इसकी सूचना अपने परिचित लोगों और चाय की दुकान चलाने वाले भवानी सिंह को दी। जिन्होंने बाद में फतेहपुर कोतवाली SHO महेंद्र मीणा और RTO इंस्पेक्टर हनुमान सिंह को भी बुलाया। पुलिस के आने से पहले वहां लोगों की आवाजाही देखने के चलते लुटेरे अपनी गाड़ी लेकर चूरू की तरफ फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने करीब 8 से 10 किलोमीटर तक लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। फतेहपुर कोतवाली थाना SHO महेंद्र मीणा का कहना है कि जिस एटीएम को लूटने की कोशिश हुई उसमें शायद रुपए भी नहीं थे। करीब 1 महीने पहले ही बैंक के द्वारा परिसर को खाली करने के लिए मालिक को कह दिया था। अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। फतेहपुर कोतवाली थाना SHO महेंद्र मीणा के अनुसार 4 बदमाश झुंझुनूं नंबर की गाड़ी लेकर वारदात करने के लिए आए थे। वारदात करने में जब सफल नहीं हुई तो वह चूरू की तरफ फरार हो गए। गाड़ी के नंबरों के बारे में पता लगाया गया तो वह फर्जी निकले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *