Headlines

कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल:बाइक पर घर लौट रहे थे दोनों; घर में चक्कर खाकर गिरे युवक ने तोड़ा दम




कोटा ग्रामीण में कार की टक्कर पिता की मौत हो गई। वहीं बेटा घायल हो गया। दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। वहीं एक युवक घर में चक्कर खाकर गिर गया। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों अलग-अलग थाना इलाके के मामले है। चक्कर खाकर गिरा, इलाज के दौरान मौत दीगोद थाना ASI शंकर लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे करीब भोला शंकर (47) बाजार से घर लौटा था। घर में पत्नी और 4 बेटियां थी। कमरे में जाते समय भोला शंकर को अचानक चक्कर आ गए। वह सिर के बल जमीन पर गिर गया। उसके सिर के पिछले हिस्से पर चोट लगी और सूजन आ गई। परिजन उसे इलाज के लिए कोटा लाए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। वह मजदूरी करता था। कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल सांगोद थाना ASI दुलीचंद ने बताया कि जगदीश नायक (45) मंगलवार को निजी काम से बेटे दीपक के साथ गांव मंडीता से कुंदनपुर गया था। दोनों शाम 4 बजे के करीब बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दोनों सड़क पर गिर गए और कार पलटी खा गई। जगदीश के सिर और गर्दन पर चोट लगी। जबकि दीपक के हल्की चोट लगी। गंभीर हालात में जगदीश को परिजन उसे इलाज के लिए कोटा लाए। रात 8 बजे करीब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जगदीश मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे है परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *