![]()
झज्जर में डीघल चौकी पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा। जांच में बाइक थाना सांपला क्षेत्र से चोरी की हुई मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले मोहम्मद उवैस के रूप में हुई है। डीघल चौकी प्रभारी एएसआई अश्विंदर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम डीघल-छोछी रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान छोछी की तरफ से बाइक पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। नंबर प्लेट नहीं थी, दस्तावेज भी नहीं दिखा सका पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद उवैस निवासी गांव उदरा, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल बरहाना के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से हीरो बाइक बरामद की। बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात भी पेश नहीं कर सका। जांच में सांपला से चोरी होने का खुलासा पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद बाइक थाना सांपला, जिला रोहतक क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना सांपला में पहले से मामला दर्ज पाया गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना दुजाना में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Source link
झज्जर में यूपी का वाहन चोर गिरफ्तार:बाइक बरामद, पुलिस देख भागने का प्रयास किया, रोहतक से चोरी की थी
