![]()
दुनिया भर में खान-पान का पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। अब लोग सिर्फ नई जगहें देखने नहीं, बल्कि वहां का स्थानीय और असली स्वाद चखने के लिए भी सफर कर रहे हैं। 2026 की फूड ट्रैवल रिपोर्ट के अनुसार 75% यात्री अब ‘स्वाद के यात्री’ बन चुके हैं। खाने-पीने की अहमियत 10 में से 8.2 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इटली, फ्रांस, जापान, मेक्सिको, भारत और थाईलैंड जैसे देश इसलिए खास माने जाते हैं, क्योंकि उनकी राष्ट्रीय पहचान, इतिहास और सांस्कृतिक छवि को उनके खान-पान से अलग नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि ये देश ग्लोबल फूड लिस्ट और टूरिज्म में लगातार टॉप पर बने रहते हैं। अकेले घूमने वालों के लिए ट्रिप आयोजित करने वाली कंपनी ‘सोलोस’ के मुताबिक लोग अब खाने के लिए मशहूर देशों में भी कम पहचानी गई जगहें तलाश रहे हैं, ताकि खाने के जरिए उस जगह की संस्कृति को करीब से समझ सकें। इन यात्राओं में कुकिंग क्लास जैसी गतिविधियां भी शामिल हो सकती हैं, जैसे दक्षिण कोरिया में किमची बनाना सीखना। ऐसी एक्टिविटी से अकेले यात्रियों को दूसरे ट्रैवलर्स से बातचीत करने और जुड़ने में भी मदद मिलती है।
Source link
फूड टूरिज्म; 75% लोग स्वाद के लिए कर रहे यात्रा:80% तक यात्री स्थानीय खाने के आधार पर डेस्टिनेशन चुन रहे
