Headlines

रेवाड़ी स्टेशन का 31 करोड़ से हो रहा सौदर्यकरण:GM रेलवे विकास कार्यों का लिया जाजया, गुणवत्ता के साथ तय समय करें पूरा




उत्तर पश्चि​म रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा क​ि रेलवे रेलवे स्टेशन पर सौदर्यकरण और ​विकास कार्यों पर 31 करोड़ रुपए खर्च क​ि​ए जा रहे हैं। आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाया जा रहा है तथा यात्रियों के लिए सुविधाओं में विस्तार एवं सुधार किया जा रहा है। अधिकारी गुणवत्ता के साथ तय समय में विकास कार्य पूरा करवाना सुनि​श्चित करें। उन्होंने बुधवार को रेवाड़ी- रींगस रेल खंड का नि​रि​क्षण कर विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद यह बात कही। यात्रियों को बेहतर सुविधा देना लक्ष्य वरष्ठि वाणिज्य मंडल भूपेश यादव जयपुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं,स्टेशन परिसर के विकास तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर यात्री अनुभव के लिए किए जा रहे कार्यों पर विशेष जोर दिया। कर्मचारी- अधिकारियों की कार्यप्रणाली देखी उन्होंने बताया क​ि रेलवे जीएम ने केंद्रीय क्रू लॉबी,रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) टॉवर, एकीकृत रनिंग रूम तथा उप मंडल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए संरक्षा, परिचालन दक्षता तथा कर्मचारियों की सुविधाओं से जुड़े विषयों की समीक्षा की। इस मौके पर रवि जैन,मंडल रेल प्रबंधक जयपुर सहित संबंधति अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *