Headlines

चंबा में प्रोफेसर पर छात्रों से बदसलूकी का आरोप:ABVP ने DC को दी शिकायत, बोली- गाली-गलौज और मारपीट का किया प्रयास




चंबा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर छात्रों के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एबीवीपी ने इस संबंध में उपायुक्त चंबा को शिकायत सौंपकर संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी छात्र नेता अर्पित जरियाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बी.कॉम के विद्यार्थियों से संवाद करने कॉलेज परिसर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रोफेसर अमित वेद ने कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और मारपीट करने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो भी किसी छात्र ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। छात्रनेता बोले- प्रोफेसर का व्यवहार छात्रों के प्रति अनुचित था अर्पित जरियाल के अनुसार, प्रोफेसर का व्यवहार छात्रों के प्रति अनुचित था और उन्होंने कार्यकर्ताओं को पकड़ने का भी प्रयास किया। एबीवीपी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। अर्पित जरियाल ने जोर देकर कहा कि छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन से मामले का निष्पक्ष संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *