![]()
गुरुग्राम जिले के गांव निबोट में एक 15 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का शव 12 घंटे बाद पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मृतक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताते हैं कि मृतक लड़की मंगलवार से घर से गायब थी। जानकारी अनुसार, मूल रूप मध्य-प्रदेश के जिला शिवपुरी के गांव पिपरौदा आलम निवासी गणेश वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के गांव निबोट में अपने परिवार के साथ रहता है। जो रोजमर्रा की तरह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने चला गया था। घर पर नहीं मिली बेटी शाम को जब दोनों पति पत्नी अपने घर लौटे तो उसकी बड़ी बेटी घर पर नहीं मिली। गणेश ने अपने साथियों के साथ बेटी आरुषि को देर रात तक तलाश किया था। किंतु आरुषि नहीं मिली। बुधवार की सुबह जब गणेश का रिश्तेदार रामप्रसाद आरुषि की तलाश में चौकी के पीछे खेतों में गया तो उसको एक नीम के पेड़ के नीचे आरुषि की चप्पल नजर आई। इधर-उधर खोजने पर लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव आरुषि ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगा ली थी। दुपट्टे का एक सिरा पेड़ की शाखा में बंधा हुआ था। घटना की सूचना तुरंत की निबोट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सुखपाल व निबोट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर सोहना नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा।
Source link
गुरुग्राम में पेड़ से लटक कर लड़की ने दी जान:पेड़ से चुन्नी से लटका मिला शव, मंगलवार को हुई लापता, मध्य-प्रदेश की रहने वाली
