Headlines

नाले में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत:रामपुर में बेटे की मौत से सदमे में मां ने तेजाब पिया, हालत गंभीर




रामपुर के अजीतपुर में बुधवार दोपहर नाले में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां गहरे सदमे में आ गईं और उन्होंने घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। मृतक बच्चे की पहचान जमीर खान के सात वर्षीय बेटे अमान के रूप में हुई है। जमीर खान हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। अमान अजीतपुर स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र था। स्कूल से घर लौटते समय नाले में गिरा बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद अमान अपने बड़े भाई नोमान के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। नाले में पानी गहरा होने के कारण अमान डूबने लगा। अमान के बड़े भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर ब्लॉक चमरौआ की टीम दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद अमान को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ने तेजाब पिया अमान की मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां नगमा सदमे में आ गईं। उन्होंने घर में रखा तेजाब पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। मेडिकल इमरजेंसी ऑफिसर के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। खुले नालों को लेकर लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि अजीतपुर क्षेत्र में कई नाले खुले हुए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों के मुताबिक करीब एक महीने पहले भी सात वर्षीय एक बच्चे की नाले में डूबने से मौत हुई थी। ऐसे में अजीतपुर में यह दूसरी ऐसी दुखद घटना बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नालों को सुरक्षित कराने और हादसों की रोकथाम के लिए ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *