Headlines

गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की मौत:गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही, कार को पीछे हटा रहा ड्राइवर हुआ फरार




गुरुग्राम के सेक्टर-46 इलाके में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संतोष चौधरी ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में सेक्टर-46 स्थित बिंदल क्लिनिक, अंबेडकर चौक के पास परिवार के साथ रहते हैं। संतोष चौधरी ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी रुषी 18 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खाली प्लॉट में खेल रही थी। इसी दौरान एक वाहन ड्राइवर अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था। ड्राइवर ने लापरवाही से बिना पीछे देखे गाड़ी चला दी, जिससे वहां खेल रही बच्ची उसकी चपेट में आ गई। इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम हादसे में रुषी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल रुषी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 19 अगस्त को निजी अस्पताल से पुलिस को बच्ची के मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। पिता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी वाहन ड्राइवर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *