Headlines

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र गंभीर घायल:पिंडवाड़ा में हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर




पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर नया सनवाड़ा गांव के पास हुई। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिरोही तहसील के कल्दारी गांव निवासी लसाराम पुत्र अर्जुन राम गरासिया अपने बच्चे के साथ बाइक पर पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। नया सनवाड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र बाइक सहित दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स रोहित पाटीदार ने घायलों को भीलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भी डॉक्टरों ने उनकी अत्यधिक गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को उदयपुर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *