Headlines

शिमला में खाची-राठौर की बयानबाजी पर BJP का हमला:संदीपनी बोले-कांग्रेस में 5 से ज्यादा गुट सक्रिय; टिकट को लेकर सामने आने लगी अंतर्कलह




हिमाचल कांग्रेस नेताओं में अंदरूनी कलह को लेकर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 5 से अधिक गुटों में बंटी हुई है। पार्टी में अभी से 2027 के विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। संदीपनी भारद्वाज ने ठियोग में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची द्वारा कुलदीप राठौर को लेकर दिए बयान पर निशाना साधा। संदीपनी ने कहा कि पहले पार्टी की अंदरूनी लड़ाई बंद कमरों तक सीमित रहती थी, लेकिन अब नेता सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर ठियोग में आयोजित कार्यक्रम में केहर सिंह खाची ने कुलदीप राठौर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा कि- खाची-राठौर विवाद पर BJP का निशाना भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि खाची की राठौर को लेकर टिप्पणी के बाद PWD विक्रमादित्य सिंह के राठौर के समर्थन में सामने आने से कांग्रेस के भीतर सक्रिय अलग-अलग राजनीतिक खेमे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग गुट सक्रिय हैं और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर तक पार्टी में गुटबाजी है। 2027 के टिकट को लेकर अभी से लड़ाई: BJP संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि ठियोग में सामने आया घटनाक्रम केवल नेताओं के बीच मतभेद नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर शुरू हुई राजनीतिक खींचतान का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में अभी से यह तय करने की कोशिश शुरू हो गई है कि किसका टिकट कटेगा और किसे टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के नेता अपने ही विधायक की दावेदारी पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ मंत्री और अन्य नेता उनके समर्थन में उतर रहे हैं। ‘जनता की समस्याओं से ध्यान हटा’ भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान बेरोजगारी, कर्मचारियों-पेंशनरों की समस्याओं, किसान-बागवानों, सड़कों और महंगाई जैसे मुद्दों से हटकर आपसी राजनीतिक खींचतान पर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को सरकार चलाने का जनादेश दिया है, न कि आपसी राजनीतिक हिसाब-किताब करने का। कांग्रेस को ‘पहले अपना घर संभालने’ की नसीहत संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले अपना संगठन संभालने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तालमेल की कमी भी सामने आती रही है। उन्होंने दावा किया कि ठियोग में सामने आया विवाद कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति की केवल एक झलक है। साल 2027 का चुनाव नजदीक आने के साथ पार्टी में टिकट और नेतृत्व को लेकर खींचतान और बढ़ सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *