![]()
करौली में सांकरा निवासी डेढ़ साल के समीर माली की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने करौली-मंडरायल रोड स्थित नवीन अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब डेढ़ से दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। कार्रवाई के आश्वासन पर खुला जाम जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश रावत सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय दिए जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन का जाब्ता रहा मौजूद प्रदर्शन के दौरान एसपी संतराम मीणा, साइबर डीएसपी कुसुम बाई, सदर थाना प्रभारी हिंडौन गिर्राज प्रसाद और लांगरा थाना प्रभारी लाल बहादुर सहित पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीएमओ बोले- शिकायत की जांच होगी प्रभारी पीएमओ डॉक्टर ऋषि राज शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से बालक के उपचार में लापरवाही की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया जाम करौली शहर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामदीन शर्मा ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों से समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खुलवा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Source link
डेढ़ साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल के बाहर लगाया जाम
