![]()
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र सराज के बालीचौकी में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। यह हमला एक विरोध प्रदर्शन और नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान किया गया। उन्होंने प्रदेश में अराजक
.
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के हित के बजाय अपनी कुर्सी बचाने और दिल्ली के चक्कर लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू की गई कई जनहितकारी योजनाओं और संस्थानों को बंद कर दिया गया है।
पूर्व सीएम ने आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों का मुद्दा भी उठाया
ठाकुर ने आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एक स्कूल को लंबे समय तक इसलिए नहीं खोला, क्योंकि वहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौरे और उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुविधाओं से वंचित रखने के मामले में उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह पहले आपदा में तबाह हुए सभी स्कूलों का निर्माण करवाएं, इसके बाद भाजपा उनके उद्घाटन का स्वागत करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर विपक्ष की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष, विधायक और कई नेताओं को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इसे ‘बदले की राजनीति’ बताया। बालीचौकी में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार अब ज्यादा दिन की मेहमान नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के बाद भाजपा के पक्ष में माहौल मजबूत हुआ है और 2027 में प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
