![]()
फरीदकोट में बुधवार बाद दोपहर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक विवाह समारोह में आनंद कारज की रस्म के दौरान पुलिस ने दुल्हन के धर्म पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान परिवार के सदस्यों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने घसीटकर रास्ते से हटाया और दुल्हन के पिता को अपने साथ ले गए। हाथापाई के दौरान एक पुलिस कर्मचारी के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई दी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और दुल्हन का हाथ भी मरोड़ दिया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी चोरी के मामले में वांडेट था। इसलिए, उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान के 2 PHOTOS… परिजन का आरोप- आनंद कारज के बीच में उठा ले गए यह मामला फरीदकोट के गांव संधवां का है। लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन का विवाह हो रहा था और आनंद कारज चल रहे थे। इसी दौरान खुद को गिद्दड़बाहा पुलिस का कर्मचारी बताने वाले कुछ लोग आए। उसमें से कुछ सिविल कपड़ों में थे। उसने कहा कि पिता को ट्रांसफार्मर और खेतों में लगी मोटरों की चोरी के मामले में शामिल बताते हुए समारोह से जबरन उठाकर ले गए। लड़की के भाई ने कहा कि हमने पुलिसवालों से विनती की थी कि पहले शादी हो जाने दो। इसके बाद हम खुद थाने में आकर पेश हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने हमारी एक भी नहीं सुनी। वे पिता को आनंद कारज के बीच में ही उठाकर ले गए। परिवार के अनुसार, पहले उनके पिता का नाम चोरी के एक मामले में आया था, लेकिन उन्होंने अब ऐसे काम छोड़ दिए हैं। परिवार ने पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट करने और दूसरे मामलों में फंसाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने झूठा पर्चा किया है। शक है कि ये पुलिसवाले भी थे या नहीं। पुलिस अधिकारी बोले- उसके गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार हो चुके वहीं, थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि गरीब सिंह उर्फ राजू के खिलाफ थाना गिद्दड़बाहा में ट्रांसफार्मर और मोटर चोरी के मामले में FIR दर्ज है। इस मामले में गिरोह के 5 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव संधवां में एक विवाह समारोह में शामिल होने आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। टीम में सिविल कपड़ों के साथ-साथ वर्दीधारी पुलिस कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति लड़की का असली पिता नहीं, बल्कि उसका धर्म पिता है। उन्होंने परिवार की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की, बल्कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस के साथ हाथापाई की। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई कोटकपूरा थाने में दर्ज की जा चुकी है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में हत्यारा बोला-गुस्सा आ गया था, तो चाकू मारा:अब पूरी जिंदगी पछताना पड़ेगा, बाप-बेटा दोनों गिरफ्तार; दुकानदार के दिल पर वार किए थे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 मंडी में सब्जी लगाने की जगह को लेकर दुकानदार की हत्या करने वाले बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद उर्फ डमरू और उसके बेटे प्रियांशु (24) वारदात के बाद फरार थे। पुलिस की लगातार दबिश के बीच दोनों ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हालांकि, जिस चाकू से देशराज की हत्या की गई थी, वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
पंजाब पुलिस ने शादी समारोह से दुल्हन का पिता उठाया:कहा- चोरी केस में वांटेड था; परिजन बोले- सड़क पर घसीटा, बिना वर्दी वालों ने पीटा
