Headlines

Assam Flood Relief | BAPS Swaminarayan Akshardham Aid for Victims


असम के शिवसागर जिले में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम संस्था ने राहत अभियान शुरू किया है। 9 अगस्त 2025 से डिमौ विधानसभा क्षेत्र के निमाजन गांव समेत आसपास के इलाकों में राहत शिविर चल रहे हैं। अब तक 500 से ज्यादा पर

.

1000 परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई

संस्था का लक्ष्य एक सप्ताह में करीब 1000 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना है। अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर और कोलकाता अक्षरधाम मंदिर समिति के मार्गदर्शन में असम के मंगलदे से 35 से ज्यादा BAPS स्वयंसेवक राहत कार्य में जुटे हैं।

स्वयंसेवक गांवों और घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। प्रत्येक परिवार को राहत किट दी जा रही है। इसमें दो कंबल, दो चादरें, दो तकिए, दो मैट्रेस, दो बाल्टियां और दो मग शामिल हैं।

पशुओं के लिए भी मदद

राहत किट के साथ परिवारों को पशुओं के लिए भी मदद दी जा रही है। प्रत्येक परिवार को 50 किलो पशु आहार और पशुओं के लिए जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं। संस्था के मुताबिक, राहत कार्य आगे भी जारी रहेगा।

राहत अभियान के दौरान बाढ़ पीड़ितों को आध्यात्मिक संबल भी दिया जा रहा है।

राहत कार्य की तस्वीरें

महंत स्वामी महाराज ने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने पत्र के जरिए बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है और जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की है।

राहत शिविरों में संत पीड़ितों का हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

राहत शिविरों में संत पीड़ितों का हौसला बढ़ा रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

BAPS ने नई उम्मीद दी

निमाजन गांव की एक वरिष्ठ महिला ने कहा,

QuoteImage

बाढ़ में सब कुछ बह गया था। लगा था अब कुछ नहीं बचा। BAPS के लोगों ने आकर हमें नई उम्मीद दी है। अब मेरा घर फिर से घर जैसा लगेगा।

QuoteImage

मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा

BAPS स्वामीनारायण संस्था के मुताबिक, वह पिछले कई दशकों से देश-विदेश में प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत और पुनर्वास कार्य करती आ रही है। संस्था का मानना है कि आपदा की घड़ी में मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर ने बताया कि राहत अभियान शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *