Ludhiana Gill Road Nihang Singhs Attack Liquor Shop Drinkers


युवकों ठेके के बाहर खुले में शराब पीते युवकों से उठक-बैठक करवाते निहंग।

लुधियाना के गिल रोड पर शराब ठेके के बाहर खुले में शराब पी रहे युवकों को निहंगों ने पीट दिया। उन से कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। निहंगों का दल मंगलवार शाम मेन रोड स्थित शराब ठेके के बाहर पहुंचा, जहां कई लोग सड़क किनारे गिलास लेकर शराब पी रहे थे।

.

निहंगों को देखते ही कई लोग मौके से भाग गए, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को रोक लिया गया। बाबा प्रगट सिंह खालसा की अगुवाई में निहंगों ने युवकों को खुले में शराब पीने से रोका। निहंगों का कहना है कि ये युवक ठेके के बाहर हुड़दंग मचाते और युवतियों पर फबतियां कसते हैं। इसकी शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं।

उन्होंने ठेका संचालक को भी चेतावनी दी कि शराब और डिस्पोजल गिलास देकर लोगों को सड़क पर बैठाकर न पिलाया जाए। घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

शराब पीते युवकों को पीटते निहंग, PHOTOS…

ठेके के बाहर बीच सड़क शराब पीते युवकों की सरेआम पिटाई करते निहंग।

ठेके के बाहर बीच सड़क शराब पीते युवकों की सरेआम पिटाई करते निहंग।

सिख जत्थेबंदी तरना दल से जुड़े निहंगों ने ठेके के सामने गिलास लेकर शराब पी रहे युवकों को पकड़कर माफी मंगवाई।

सिख जत्थेबंदी तरना दल से जुड़े निहंगों ने ठेके के सामने गिलास लेकर शराब पी रहे युवकों को पकड़कर माफी मंगवाई।

निहंगों ने कहा कि इन युवकों को कई बार चेताया गया, लेकिन ये नहीं माने। जिसके बाद अब इन्हें सजा दी गई है।

निहंगों ने कहा कि इन युवकों को कई बार चेताया गया, लेकिन ये नहीं माने। जिसके बाद अब इन्हें सजा दी गई है।

पहले पढ़िए VIDEO में क्या दिख रहा…

  • शराब पी रहे लोगों को पकड़ते दिखे निहंगः वीडियो में गिल रोड स्थित शराब ठेके के बाहर कुछ लोग सड़क किनारे शराब पीते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान निहंग सिंहों का दल वहां पहुंचता है। उन्हें देखकर कुछ लोग मौके से भागते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोगों को निहंग रोक लेते हैं। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे खड़ा किया जाता है।
  • कान पकड़वाकर करवाई उठक-बैठकः वीडियो में निहंग सिंह पकड़े गए लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाते नजर आ रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ भी दिखाई देती है। निहंग सिंह ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वालों और ठेका संचालकों को ऐसा दोबारा नहीं करने की चेतावनी देते हैं।

बाबा प्रगट सिंह बोले- पहले समझाया, अब कार्रवाई के लिए मजबूर

निहंग जत्थेबंदी तरना दल से जुड़े बाबा प्रगट सिंह खालसा ने कहा कि गिल इलाके के दुगरी रोड ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वालों और ठेका संचालकों से पहले भी ऐसा नहीं करने की अपील की गई थी। उनका कहना है कि यह मुख्य सड़क है, जहां से महिलाएं और बच्चे भी गुजरते हैं।

उन्होंने दावा किया कि शराब के नशे में कुछ लोग युवतियों पर फब्तियां कसते हैं और माहौल खराब करते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली, इसलिए अब सख्ती की गई।

ठेका संचालक को दुकान के आगे लोगों को शराब पीने देने पर चेतावनी देते हुए निहंग सिंह।

ठेका संचालक को दुकान के आगे लोगों को शराब पीने देने पर चेतावनी देते हुए निहंग सिंह।

ठेका संचालक को डिस्पोजल गिलास देने पर चेताया

निहंग सिंहों ने ठेका संचालक को भी चेतावनी दी। उनका कहना है कि ठेके से शराब और डिस्पोजल गिलास देकर लोगों को सड़क किनारे बैठकर शराब पीने की सुविधा न दी जाए। उन्होंने कहा कि आगे भी ठेके के बाहर खुले में शराब पीते या हुड़दंग करते लोग मिले तो वे इसका विरोध जारी रखेंगे।

———————–

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के होमगार्ड को निहंग ने 3 थप्पड़ मारे, VIDEO:मोहाली बॉर्डर पर डोरी से खींचा, गालियां भी दी; जवान हाथ जोड़ता रहा

चंडीगढ़-मोहाली के मटौर बॉर्डर पर होमगार्ड जवान की निहंग ने पिटाई की। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें निहंग होमगार्ड जवान की वर्दी पर लगी लैनयार्ड (डोरी) पकड़कर उसे खींचता और थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। निहंग जवान पर शराब पीने और ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज भी करता नजर आया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *