Headlines

नोएडा में 1.13 करोड़ की ठगी:निवेश के नाम पर लगाया पैसा, निकालने के कहने पर ठगों ने संपर्क तोड़ा




नोएडा निवासी एक करोबारी के साथ निवेश के बहाने साइबर जालसाजों ने 1.13 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। वॉटसऐप पर संपर्क करने के बाद ठगों ने पीड़ित को प्लेटफॉर्म के बारे में और निवेश करने की जानकारी दी। साथ ही उन्हें रकम निवेश करने पर डबल मुनाफा का झांसा दिया गया। ठगों की बातों में आकर पीड़ित ने शुरू में 50 हजार रुपये निवेश के किए, बदले में उन्हें नौ हजार रुपये का रिटर्न में मुनाफा मिला। कारोबारी ने जालसाजों के खाते में कुल 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम निकालने की कोशिश तो ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने एनसीआरोपी पोर्टल पर शिकायत की। मामले में साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा
सेक्टर-49 निवासी 42 साल व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह करोबारी हैं। आठ दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। बातचीत के बाद जालसाज ने खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट होने की जानकारी दी। उन्हें बीएनआई स्टॉक मार्केट कोच मुंबई नाम के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया। साथ ही एक वेबसाइट पर आईडी रजिस्टर्ड कराई गई। मुनाफे का भेजा स्क्रीन शॉट
रकम निवेश कराने के बाद ठग रोजाना उनके नाम का एक स्क्रीन शॉट भेजा करते थे। जिसमें मुनाफे की बात लिखी होती थी। विश्वास में आने के बाद पीड़ित ने 17 दिसंबर को दो बार में 30 लाख रुपये, 14 दिसंबर को 10 लाख रुपये, 19 दिसंबर को 12 लाख रुपये, 31 दिसंबर को दो बार में 10 लाख रुपये समेत कई अन्य ट्रांजेक्शन के जरिए 1.13 करोड़ रुपये ठगों के खाते में डाल दिए। पैसे की जरुरत हुई तो तोड़ा संपर्क
मार्च 2026 में जब पीड़ित को पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने निवेश की रकम निकालने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने रकम वापस करने के बजाय उनसे और पैसे की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को शक हुआ। जानकारी करने पर जून 2026 में उन्हें साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने वॉट्सऐप पर दिए नंबर पर कॉल करने शुरू की, लेकिन मैसेज का जवाब और कॉल उठाना बंद कर दिया। तब जाकर उन्हें ठगी का पता चला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *