![]()
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 56 के AHO विजय शाक्य बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में नाली की सफाई नहीं होने से रहवासी परेशान थे। शिकायतकर्ता हितेश ने लिखा कि नाली में गंदगी जमा रहने से क्षेत्र में लगातार परेशानी बनी रहती थी। कई बार कहने के बावजूद सफाई नहीं हो रही थी। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद वार्ड 56 के AHO विजय शाक्य ने मामले पर संज्ञान लिया और नाली की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। सफाई होने से रहवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान महाराणा प्रताप नगर: सीवेज के गंदे पानी से मिली राहत शिकायतकर्ता देव शर्मा ने महाराणा प्रताप नगर जोन-1 में राधा कृष्ण भोजनालय के पास सीवेज लाइन चोक होने से सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी बहने की शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान कराया। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता ने स्वयं की है। सीवेज, सड़क, कचरा और जलभराव की समस्याओं से परेशान भोपालवासी करोंद: सीवेज का गंदा पानी सड़क पर, रहवासी परेशान करोंद के दुर्गा नगर क्षेत्र में सीवेज का गंदा पानी सड़क पर भरने की शिकायत हरिशंकर विश्वकर्मा ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैरागढ़: सड़क के बीच बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा बैरागढ़ के ओल्ड डेयरी फार्म क्षेत्र में सड़क के बीच करीब एक महीने से बड़ा गड्ढा होने की शिकायत ललित राय कवाड़ ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि गड्ढे के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। महाराणा प्रताप नगर: बेसमेंट में गंदगी और जलभराव महाराणा प्रताप नगर जोन-1 स्थित थद्दाराम कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में गंदगी और बारिश का पानी जमा होने की शिकायत शशि भूषण सिंह ने की है। उन्होंने लिखा कि पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सफाई कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। गुलमोहर कॉलोनी: सड़क पर खतरनाक गड्ढा, वाहन चालक परेशान गुलमोहर कॉलोनी स्थित शहीद मेजर अजय प्रसाद मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क में खतरनाक गड्ढा होने की शिकायत शरद नाईक ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गड्ढे में दोपहिया वाहन फंसकर गिर रहे हैं और वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है। इससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
Source link
'भास्कर समाधान' का असर…गंदे पानी से मिली राहत:वार्ड-56 के AHO बने आज के 'स्टार ऑफिसर'; लिंक पर क्लिक कर दर्ज करें अपनी शिकायत
